बरवाडीह (लातेहार)
लातेहार जिले बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह पिकेट में पदस्थापित पुलिस के जवान का बुधवार को हथियार सफाई के दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने की है।। इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलपोल गांव का रहने वाला था।वो हथियार का सफाई कर रहा था।तभी उसे पता नही था कि हथियार मे गोली मौजूद है। अधिकारियों के नेतृत्व में पिकेट पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।अधिकारी मौके पर पहुँच हरेक बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।