न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची :

सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यायालय का फैसला सर्वोपरि होता है। पत्रकार से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायालय लोकतंत्र का वह स्तंभ है जहां अंधकार नहीं होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में कुछ ऐसे समूह है जो न्यायालय के वक्त को बर्बाद करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक जीवन में वैसे लोग जो गरीब और वंचित हो की आवाज बनना चाहते हैं उनकी आवाज को येन केन प्रकरण बंद करने का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसा बताने का प्रयास किया जा रहा था कि वह राज्य की संपत्ति को लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे सोरेन परिवार पर गंभीर आरोप लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कीमती वक्त को बर्बाद किया गया। यदि वे उसे समय को राज्यहित में लगाते तो अब तक कई समस्याएं हल हो चुकी होती।

Leave a Reply