नए डीजीपी अनुराग गुप्ता से जेएमएम नेता बशिष्ट कुमार सिंह ने की मुलाकात

हरिहरगंज (पलामू )

झारखण्ड के नए पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) अनुराग गुप्ता से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह पिपरा प्रखंड के होलेया स्थित मुन्नी सिंह इंटर कॉलेज के सेक्रेटरी वशिष्ट कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बबलू सिंह ने अनुराग गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें उनके नए पद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बबलू सिंह ने अनुराग गुप्ता को झारखण्ड पुलिस की सफलता के लिए अपनी ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में श्री गुप्ता का अनुभव और नेतृत्व महत्वपूर्ण होगा। अनुराग गुप्ता ने भी इस भेंट का धन्यवाद किया और राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया। इस शिष्टाचार भेंट के बाद बबलू सिंह ने बताया कि अनुराग गुप्ता का अनुभव और समर्पण राज्य के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Reply