प्रखंड कार्यालय गोदाम की बढ़ा रही शोभा
नावाबाजार (पलामू )
नावाबाजार प्रखंड में किसानों के बीच पर्यवेक्षण को उपलब्ध कराए गए मक्का व मूंगफली बीज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बीज प्रखंड कार्यालय के गोदाम की शोभा बढ़ा रही है। किसानों के बीच मक्का व मूंगफली का वितरण न कर बिचौलिए व चहेतों को उपलब्ध कराया जा रहा है। केवल किसानों का आधार और खाता संख्या बिचौलियों से संग्रह कराया जा रहा है। प्रखंड के किसानों के बीच वितरण किए जाने को लेकर मक्का और मुंगफली का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 750 किलो ग्राम मुंगफली और 1000 किलो ग्राम मक्का का बीज शामिल है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित एटीएम आदि की निष्क्रियता के कारण समय पर बीज का वितरण नहीं कराया गया। मक्का और मुंगफली बोने का समय निकला जा रहा है। जिम्मेवार लोगों के द्वारा चोरी छिपे चहेतों को देकर कमियां छुपाई जा रही है। बीज वितरण में पारदर्शिता नहीं दिखाया जा रहा है। इसके पूर्व प्रखंड को मुंग बीज भी वितरण को उपलब्ध कराए गए थे। मुंग बीज का भी बंदरबांट कर लिए गए थे। स्थानीय लोगों ने पलामू उपायुक्त सहित कृषि पदाधिकारी को आवेदन देते हुए बीज वितरण में अनियमितता बरतने वाले जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।