पांकी विधायक के खिलाफ कुम्हार समन्वय समिति ने किया पुतला दहन

मेदिनीनगर (पलामू)

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता द्वारा रविन्द्र प्रजापति के साथ मारपीट किए जाने के सवाल पर कुम्हार समन्वय समिति जिला कमिटी पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में पुत्तला दहन किया। समिति ने पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पर मारपीट का आरोप लगाया है। समिति का कहना है कि 03 जुलाई को मेदिनीनगर टी वी टावर निवासी रविन्द्र प्रजापति के साथ 75 पांकी विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने अपने सैन्य दल बल के साथ आते हैं और दुकान मकान में निधड़क घुस जाते हैं। चोरी के आरोप लगाते हुए घर के महिला सदस्यों से मारपीट दुर्व्यवहार करते पुरुष मेंबर को बेरहमी से पीटते हुए गुंडागर्दी दिखाते दुकान के ताला बंद कर रविन्द्र प्रजापति के बेटा विजय प्रजापति को थाना लेजाते हैं। पलामू जिले के थानों में मुकदमा दर्ज नहीं होता है तब विधायक शशि भूषण मेहता अपना प्रभाव वाले थाना रांची जिला के ओरमांझी थाना में अपनी बेटी सिम्मी मेहता से मुकदमा दर्ज करवा हवालात में डाल देता है। होटवार जेल में रविन्द्र प्रजापति के बेटा बंद था है,19 जुलाई को बेल हो गया।इधर घर परिवार के लोग न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। देश में दबंग विधायको की जिस तरह से गुंडागर्दी चल रही है इधर विधायक शशिभूषण मेहता के जो बड़बोलापन है धमकी भरे लहजे का जो प्रयोग कर रहे हैं उससे आशंका है की विजय प्रजापति को सांस्थानिक हत्या करवा दे सकते हैं या मॉब लिंचिंग के शिकार बना सकते हैं। इन मसलों पर झारखंड कुम्हार समन्वय समिति पलामू कोर कमिटी के साथ बैठक किया। यह निर्णय लिया गया की शहंशाह पांकी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय मिलने तक संगठन लड़ेगी। बेबुनियाद झूठे आरोप का सरकारी एजेंसी से जांच हो और विधायक के अपराधिक चरित्र का पर्दाफाश हो। गरीब रविन्द्र प्रजापति व परिवार को राजनीतिक संरक्षण मिले इसके लिए झारखंड कुम्हार समन्वय समिति पलामू शासन प्रशासन को संदेश देने के लिए छमोहान चौक पर पुतला दहन किया। समन्वय समिति शासन प्रशासन से पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के द्वारा मारपीट दुर्व्यवार का जिक्र सदन में कर सदस्यता खारिज करवाने में हमारी मदद करें। जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो हम सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस घटना से पूरा कुम्हार समाज सकते में है सहमा हुआ है आहत है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं पलामू पुलिस अधीक्षक से आग्रह होगा बेलगाम विधायक शशिभूषण मेहता पर मुकदमा दर्ज कर रविन्द्र प्रजापति को न्याय दिलवाने की कृपा करें। इस कार्य के लिए पूरा संगठन ऐहशानमंद रहेगा। शुक्रिया!

Leave a Reply