लोकसभा चुनाव में मिली लीड को विश्रामपुर विधानसभा में एक बार फिर से है दोहराना : नीरा

  • अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा विधान सभा चुनाव की तैयारियों की है शुरुआत विश्रामपुर (पलामू ) विश्रामपुर विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन मंगलवार को विश्रामपुर लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पलामू सांसद बीडी राम, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि अनूज पांडेय आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    बतौर मुख्य पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कही कि लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ प्रचंड बहुमत दिलाते हुए केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तीसरी बार सरकार बनाए। वहीं उत्साह विधानसभा चुनाव में भी बनाए रखना है। झारखंड राज्य की वर्तमान समय में स्थापित सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गई है। जिसे उखाड़ फेंकने की संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। पलामू लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा सीट को जीतकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है। केंद्र और राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी । राज्य का विकास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेंगे, अपराध उग्रवाद से छुटकारा मिलेगा। अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा विधान सभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत है। सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव का भ्रमण कर बताना होगा कि पूर्व की रघुवर सरकार में लोगों हजारों युवाओं को रोजगार दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा खोलवाए गए जन-धन योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी का खाता खोला जा चुका है, उसी खाते में प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया। झारखंड सरकार की ओर से शुरू की गई अबुआ आवास योजना बबुआ आवास योजना बन कर रह गई है। जिसके नाम पर खुलेआम पैसों की वसूली की जा रही है।
    सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जैसे गर्मी व लू में कार्य करते हुए लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया, वहीं क्रम बनाए रखना व समर्पित भाव से विधानसभा के लिए कार्य करना है ‌। सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाना है वर्तमान सरकार की नाकामी को बताना होगा। आए दिन लूट, हत्या, तस्करी व दुष्कर्म के मामले सुनने को मिलते हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें व तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंके।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी व संचालन जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्पित भाव से किया गया कार्य तिसरी बार लोकसभा में सांसद बीडी राम को भेजने का काम किया। यह क्रम विधानसभा चुनाव में भी बनाए रखना है। राज्य में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बने इसके सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर कार्य करना है। वहीं अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में विधानसभा क्षेत्र के बेहतर व उत्कृष्ट का र्य करने वाले बूथ प्रभारी को मुख्य अतिथि नीरा यादव, सांसद बीडी राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी आदि ने सम्मानित किया गया।

मौके पर संध्या सिंह, रुपा सिंह, सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि अनूज पांडेय, डां बीपी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी, मनोज विश्वकर्मा, सुनील पासवान
, श्रीकान्त पांडेय, संजय यादव, उमाशंकर यादव
, पवन कुमार गुप्ता
, सुशील ठाकुर, अमरेश तिवारी
, प्रेमसागर सिंह
, महादेव यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

बाक्स : कार्यकर्ता होते हैं पार्टी के लिए रीढ़ : सांसद

सांसद बीडी राम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ हैं। पार्टी को उंचाई तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मानित कार्यकर्ताओं के बदौलत हीं पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सुशोभित है। सभी गर्व के साथ कार्य कर रहे हैं और यह क्रम बनाए रखें। कहा कि पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करते रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। यह सब कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से कार्य करने का हीं प्रतिफल है। जो तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सौभाग्य अपने नाम किया। कहां कि लोकसभा चुनाव में जिस उत्साह के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने कार्य किया वहीं उत्साह व समर्पण विधानसभा चुनाव के लिए भी दिखाना होगा। वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हद से ज्यादा बढ़ गई है। खुलेआम पैसों की उगाही हो रहा है। राज्य का बालू दुसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं। जिसमें सरकार व उससे जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। बालू के अभाव में स्थानीय गरीब का भवन निर्माण कार्य प्रभावित हैं या ऊंचे दाम पर खरीद अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे। कहा कि वर्तमान व्यवस्था में बदलाव कर के हीं झारखंड को सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है। इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को जिताना होगा। राज्य में मजबूत सरकार बनेगी राज्य का विकास होगा।

बाक्स : कार्यकर्ताओं के कंधों पर होती है पार्टी के जीत की जिम्मेवारी : चंद्रवंशी
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिनके कंधों पर पार्टी के जीत की जिम्मेवारी है। लोकसभा चुनाव में जिस उत्साह व लगन के साथ कार्य करते हुए भारी बहुमत के साथ जीत दिलाने में सफल हुए। उसे एक बार फिर से दुहराना है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। समस्याओं को चिंहित कर उसे दूर करने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय सांसद बीडी राम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहे। इसके लिए संकल्प के साथ का कार्य करना होगा। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए उसे जिताने का कार्य करें।

Leave a Reply