एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपाइयों ने लगाए पौधे

बरवाडीह (लातेहार ):

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कु सिंह समेत अन्य भाजपाई नेताओ ने बूथ संख्या 23 परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी 80 वर्षीय मां हिरण देवी के साथ पौधारोपण किया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रखंड में 15 जुलाई तक अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। खास बात है कि एक पौधा मां के नाम लगाया जाएगा। जिनकी मां जीवित नहीं है, वे मां की स्मृति में पौधे लगाएंगे।सुनील सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर उनके सम्मान मे एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, धरती की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है।

Leave a Reply