हुसैनाबाद (पलामू)
हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय स्थित रिद्धि सिद्धि होटल परिसर में मंगलवार को भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड में मात्र आजसू पार्टी के सुदेश महतो के साथ गठबंधन है। जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा के मैदान में अपने संबोधन के दौरान खुले मंच से घोषणा किया था। उन्होंने एनसीपी के गठबंधन वाले बयान को भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से गठबंधन के नाम पर राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है एनसीपी विधायक। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों में एनसीपी (अजित पवार) गुट के द्वरा हुसैनाबाद विधायक व पार्टी के द्वरा दिया गया बयान जिसका शीर्षक , झारखण्ड में एक सीट से अधिक पर लड़ेगी वह गलत है। एनसीपी और हुसैनाबाद होगा एनडीए एनसीपी के हिस्सा वाला बात बिल्कुल दिग्भ्रमित करने और अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को चर्चा में लाने वाला बयान हैं। उन्होंने कहा जनता दिग्भ्रमित नही होगी क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी हैं। बीते लोकसभा चुनाव में मेदिनीनगर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी ने स्पष्ठ शब्दों में कहा था कि झारखण्ड में मेरा गठबन्धन मात्र आजसू पार्टी सुदेश महतो के साथ है। जहां पर हुसैनाबाद के मननीय विधायक व एनसीपी नेता भी मौजूद थे। इसके बाद भी इस तरह के गैर जिम्मेदारी वाला बयान देना उनकी कमजोरी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने का प्रयास है। जहाँ तक गठबंधन की बात है तो राष्टीय पार्टी के गठबंधन राज्य के आधार पर होती हैं और यह तय केंद्रीय नेतृत्व करता हैं। हमलोग तो सिर्फ एक साधारण कार्यकर्ता हैं ।उन्होंने कहा कि माननीय विधायक हार मान चुके है। क्योंकि हुसैनाबाद की जनता उन्हें चुनाव से पूर्व नकार चुकी हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण हैं कि पहले माननीय अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने की बात करते थे। लेकिन सुना है कि अब तो वे खुद पुनःचुनाव मैदान में होंगें। उन्होंने कहा कि जनता भूलभुलैया में ना पड़े। यहां भाजपा चुनाव कमल फूल छाप सिम्बल पर लड़ेगी। चुनाव कौन लड़ेगा यह तय करना केंद्रीय नेताओ का काम हैं।