सतबरवा में ईद- उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास संपन्न

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में ईद- उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया। सतबरवा जामा मस्जिद में 7 बजे व ताहा मस्जिद में 6:45 नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सुबह 5 बजे से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।


बकरीद को ईद उल-अजहा भी कहा जाता है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है. इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक आलम मिस्बाही ने कहा कि आज का दिन कुर्बानी का दिन है। ये कुर्बानी हमे संदेश देता है कि जिस तरीके से आज के दिन हम कुर्बानी दे रहे है , उसी तरीके से तमाम लोग अपने अंदर के छुपे हुए बुराइयों की भी कुर्बानी दें। और लोग हमेशा मिल-जुल कर मोहबत के साथ जिंदगी जिए व मोहाब्बत फैलाएं। वही करमा गांव में हाफिज रेहान के नेतृत्व में ईद- उल -अजहा (बकरीद) की नमाज जामा मस्जिद में अदा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता जुमन मिया ने बताया कि जिस तरह से ईद- उल- अजहा बकरीद के नमज पर सभी मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में नमाज अदा की व एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दी।उसी तरह हमेशा एक दूसरे से मिलजुल कर रहना चाहिए। इस मौके पर मौलाना साहिद राजा, करी कुटबुद्दी अंसारी, शमशाद अंसारी, तहसीन राजा, शाहनवाज आलम, नौशाद आलम, मो अताउलाह, मो कासिद हुसैन, मो अदनान अशरफ, मो शमसाद खान, मो मोजाहिद हुसैन, ताहा खान, मो तमशीर, मो समीर, मो अनीस, मो नासिर, सैफुलाह, राजा खान ने एक दूसरे को बधाई दी। वही जिप सदस्य सुधा कुमरी, प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह चेरों, प्रमोद यादव, भाजपा अजजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरों, समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, बारी मुखिया निरोतमा कुमारी,धावाडीह मुखिया रिंकी यादव ने मिलकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई दी। वही थाना प्रभारी अंचित कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रखड क्षेत्र में पूरी विधि व्यवस्था को लेकर अलर्ट थे।

Leave a Reply