केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले भाजपा नेता विश्रामपुर आने का दिया निमंत्रण

विश्रामपुर (पलामू) :

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी आज दिल्ली में केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को विश्रामपुर आने का निमंत्रण भी दिया। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सह आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी इनदिनों दिल्ली प्रवास पर है। दिल्ली प्रवास के दौरान आज वे केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। एवं मंत्री बनने पर बधाई दी। ईश्वर सागर चंद्रवंशी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा से जुड़ी कई मुद्दों पर चर्चा करते हुये उन्हें विश्रामपुर आने का निमंत्रण भी दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने भी चंद्रवंशी के बातों से काफी खुश दिखे तथा उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुये विश्रामपुर आने का भरोसा दिलाया। प्रधान ने कहा कि विश्रामपुर शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देगा। शिक्षा पर विशेष बल दिया जायेगा। जो भी कमी होगी उसे दूर किया जायेगा।

Leave a Reply