कलश यात्रा के साथ लोहड़ी में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा:प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ी गांव में नौ दिवसीय रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ की शुभारंभ पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, अजजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरों, सतबरवा जीप सदस्या सुधा कुमारी, मेदनीगर विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव,उप मुखिया मुधीर कुमार साव ने मुख्य यजमान नवल किशोर पाठक उनकी पत्नी प्रमिला देवी को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया । कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त नगर भ्रमण कर शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय स्थित झरना से कलश में जल भर कर यज्ञ मंडप पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं को वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश की स्थापना कराई गई। कलश यात्रा में शामिल विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कहा कि यज्ञ करने से पूरा वातावरण शुद्ध होता है। जहां पर यज्ञ होता है वहां पर देवता का आगमन होता है। यज्ञ करने से सुख समृद्धि के साथ लोगों को शक्ति मिलती है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने बताया कि कलशयात्रा नगरभ्रमण के बाद संध्या 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक मानस प्रवचन का आयोजन किया गया है। जो 14 जून तक प्रतिदिन होगा। जिसमे झांसी उत्तर प्रदेश की कथा वाचक मानस माधुरी माला लोगों को प्रवचन देंगी।15 जून को भक्ति जागरण का आयोजन होगा वहीं यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी।16 जून को हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ महायज्ञ का समापन होगा। वही
सतबरवा मेला टांड़ के समाजिक कार्यकर्ता राजेश गोस्वामी , डबलू मिस्त्री, टिंकू मिस्त्री,दिपक प्रसाद, दिनेश विश्वकर्मा, आनन्द गुप्ता के द्वारा पैर धोने के साथ हर श्रद्धालुओं को शरबत व एक – एक बोतल पानी पीने के लिए दिया गया। कलश यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, विकास तिवारी,अजय उरांव, मनीष कुमार , महेश यादव, विजय पाठक के साथ यज्ञ समिति से आषुतोष पाठक,गौरी शंकर पाठक,बलराम पाठक,राम स्वरूप पाठक,सुरेश पाठक,मृत्युंजय पाठक, निर्दोष कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply