सहायक शिक्षिका अर्चना कुमारी की मौत

सहायक अध्यापक महासंघ की ओर से की गई शोक संवेदना व्यक्त

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर प्रखंड के घोरडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत 40 वर्षीय सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी का निधन रविवार की रात हो गया। शिक्षिका गर्भाशय कैंसर से पीड़ित थी। इनका इलाज बनारस बीएचयू में चल रहा था। जहां इलाजरत लगभग 11:00 बजे अंतिम सांस ली। वहीं सोमवार की सुबह बनारस गंगा नदी के घाट पर दिवंगत सहायक अध्यापिका का अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षिका अपने पीछे परिवार में पति दीपक पांडेय व 16 वर्षीय पुत्र कृष पांडेय को छोड़ गई।
इधर सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी की निधन की खबर सुनते हैं विश्रामपुर के सभी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सहायक अध्यापक महासंघ की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ हीं मृतात्मा की शांति मिले व परिजनों को दुख सहने की क्षमता इसे लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, विश्रामपुर प्रखंड सचिव नीरज मिश्रा, प्रखंड इकाई के वरिष्ठ सहायक अध्यापक इकबाल अहमद, विजय कुमार पांडेय, कामेश्वर पाल, महबूब आलम, श्याम बिहारी चौधरी, अख्तर अली अंसारी, मकसूद अंसारी, नीरज पांडेय आदि सहायक अध्यापक शामिल थे।

Leave a Reply