भगवान श्री हरि विष्णु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ द्वारपाल जय विजय की प्रतिमा हुई स्थापित

  • मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव के साथ सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव स्थित भगवान श्री हरि विष्णु मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव बड़े हीं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जहां कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु के द्वारपाल जय विजय की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई। इसे लेकर विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया था। जो तीन दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराए। पूजन कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार की रात्रि गढ़वा जिला से आमंत्रित मानस मंडली की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ हीं भगवान श्री राम सहित हनुमान आदि के भजन कीर्तन से गांव भक्तिमय हो गया। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जहां गांव सहित आसपास के लोग पहुंच महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं गांव के वृद्ध बुजुर्गों को कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया।

आयोजित तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी सहित गांव की सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर सहयोग किया। गर्मी व लू की थप्पेड़ों में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर फल फूल सहित ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही हर संभव सहयोग के लिए गांव के युवा बच्चे आदि सजग रहे। शनिवार की रात्रि सुंदरकांड पाठ में झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा प्रत्याशी विकास दूबे, बबलू पांडेय, राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव सह एडवोकेट पप्पू सिंह, सुनील पांडेय, सेवानिवृत पुलिस सब इंस्पेक्टर देवनारायण तिवारी, स्थानीय निवासी सह पुलिस उपाधीक्षक सुनील तिवारी, ग्रामीण सह अंचलाधिकारी शिवपुजन तिवारी, एडवोकेट कमल तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, तोलरा पंचायत के मुखिया रोहित कुमार तिवारी, भाजपा नेता अमरेश तिवारी, सहित बिष्णु मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी सचिव गोखूल तिवारी, कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक विरेन्द्र तिवारी, सुमंत तिवारी, संजय तिवारी, प्रवक्ता राम निवास तिवारी, मुकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, रविन्द्र तिवारी, धीरन तिवारी, राजेश तिवारी, अगस्त तिवारी, कौशल तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, आलोक तिवारी, विष्णु मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष तुलसी तिवारी, सचिव रासबिहारी तिवारी आदि ने मिलकर मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply