एक साथ चार पीढ़ी के मतदाता को मतदान करने को ले विधायक ने किया सम्मानित

पंडवा (पलामू):

आसन्न लोकसभा चुनाव के पलामू लोकसभा में तेरह मई को मतदान सम्पन्न हो गया। मतदान के दौरान पंडवा के लोहड़ा में बुथ संख्या 146 पर चार पीढ़ी के मतदाता ने मतदान किया था। जिसमें लोहड़ा निवासी बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी अरूण मिश्रा की दादी सुबा कुंवर 105 वर्ष पिता कृष्णा चंद्र मिश्रा माता राम दुलारी देवी पत्नी सिन्धु देवी व पुत्र सौरव मिश्रा ने एकसाथ मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया था। शनिवार को पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी व भाजपा नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार ने लोहड़ा कृष्ण चंद्र मिश्रा के घर जाकर चारों पीढ़ी के मतदाता को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि इस तरह एक साथ चार पीढ़ी के मतदाता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया है। कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां लोग अपने वोट के चोट से कल्याण कारी सरकार का गठन करते हैं। मौके पर मनोज कुमार ने कहा कि आप सभी मतदाता जागरूकता मतदाता हैं।आप सभी अपने वोट के महत्व को समझते हुए मतदान किया। इससे लोगों में जागरूक होंगे।इस मौके पर अभय मिश्रा, जयपाल सिंह, अशोक तिवारी, श्री कांत मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कांत मिश्रा, रामाकांत मेहता, सत्येंद्र मेहता,ओम मेहता नरेंद्र चंद्रवंशी, पंकज मिश्रा,लव कुमार मेहता सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Leave a Reply