विश्रामपुर (पलामू )
विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सभी सफाई कर्मियों को सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार व संचालन मिथिलेश दुबे ने की। बतौर मुख्य अतिथि पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि साफ सफाई का हमारे जीवन में अहम भूमिका होती है। जिसके कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिन्हें सफाई कर्मी है से संबोधित किया जाता था। लेकिन हम उन्हें सफाई कर्मी न कहते हुए सफाई मित्र से संबोधित करेंगे। साथ हीं साथ हर क्षेत्र में शुरुवात व अंतिम कार्य के बाद में सफाई मित्र की अहम भूमिका होती है। आयोजित सम्मान समारोह में सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह ने सफाई मित्र को पुरुस्कृत किया। सिविल सर्जन श्री सिंह ने विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने बेहतर कार्य करने, स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार का जमकर प्रशंसा की। साथ ही साथ जल्द ही विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह की ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज थामस , डॉ धीरज कुमार,जिला से आए पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह,अतुल कुमार,कृष्ण कुमार शर्मा, बिपिएम पंकज पाण्डेय,संतोष कुमार, बिडिएम रवि कुमार,अनिल पांडेय,सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।