बरवाडीह (लातेहार )
बरवाडीह प्रखंड के पंचायतो मे योजना का लाभा ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। करोड़ो रुपये से लगाए गए जलमीनार मे आधे से अधिक खराब है। इस कारण लोगो का पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है। प्रखंड के सभी 15 पंचायत मे पिने का पानी की समस्या को देखते हुए नलजल योजना के अलावा 14-15 वे वित आयोग की ओर से पूरे प्रखंड क्षेत्रो मे सैकड़ो जलमीनार लगाए गए है। जिसमे नल जल योजना के तहत हर घर मे पाइप लाइन के द्वारा पानी पहुंचना है। ताकि गांव के लोगो को पेजल संकट दूर हो सके। और आने जाने वाले राहगीरों को तपति घुप मे पानी मिल सके। इसके विपरीत गुणवता ठीक नही रहने के कारण जलमीनार खराब हो गए। जलमीनार खराब और बेकार हो जाने के कारण लोगो को एक बुंद पानी की नसीब नही हो पा रहा है। जहा जलमीनार लगा है। वहा भी एक बुंद पानी उपलब्ध नही है लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है।