वट सावित्री व्रत 2024 पूजा शुभ मुहूर्त और तिथि
मेदिनीनगर (पलामू)
अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत छह जून को मनाया जाएगा । इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 5 जून 2024 को शाम 7 बजकर 54 मिनट से होगा और इसका समापन 6 जून 2024 को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, वट सावित्रि का व्रत 6 जून को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं वट सावित्रि के पूजा सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट के बीच कर सकती हैं।
वट सावित्री व्रत 2024
बता दें कि वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है। अमावस्या तिथि वाला वट सावित्री व्रत 6 को है, जबकि पूर्णिमा वाला वट सावित्री का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। वहीं पूर्णिमा के दिन गुजरात और महाराष्ट्र में वट सावित्री व्रत रखने की परंपरा है।