बरवाडीह (लातेहार) :
लोक सभा चुनाव का पांचवे चरण के मतदान मे बरवाडीह प्रखंड मे शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। यहां 59 प्रतिशत हुई। वही चिल चिलाती धुप मे मतदाता घर से निकले और उत्साह के साथ अपना मतदान किया। वही प्रखंड मे 85 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमे कुल मतदाता 74293 है।सभी मतदान केंदो मे शांति पूर्ण मतदान हुआ। वही प्रखंड चुंगरू पंचायत मे बूथ संख्या 64 मे प्रिंटर खराब हो जाने से आधा घंटा देर से मतदान शुरु हुई। मतदान को लेकर डीडीसी
प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, एसडीपीओ वेक्टेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक ललित मीणा, थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह,छिपादोहार थाना प्रभारी धीरज कुमार ने प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण किया। शांति पूर्ण मतदान को लेकर अधिकारियो ने कई दिशा निर्देश दिया। वही मतदताओ से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे थे। वही बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।