एनसीपी पंचायत अध्यक्ष के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

हरिहरगंज (पलामू ):

हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढकचा पंचायत के एनसीपी पंचायत अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके घर भेज कर स्वजनों को इस दुःख की घड़ी में ढाढस बंधाया व उनके दाह संस्कार में शामिल हुए। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रसिद्ध सिंह उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में एनसीपी के पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, प्रवक्ता गुड्डू सिंह हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह,पिपरा प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइयां,हरिवंश पासवान,रविन्द्र सिंह , अजय सिंह,उदय सिंह, मुखिया सरोज मेहता ,अखिलेश मेहता, कान्हा सिंह, मिठू सिंह, धंजय सिंह,रणविजय सिंह,गोलू सिंह,आदि शामिल हैं।

Leave a Reply