पूर्व वार्ड पार्षद लाल बाबु का निधन

मेदिनीनगर (पलामू)

पूर्व वार्ड पार्षद निरंजन प्रसाद उर्फ लाल बाबु का गुरुवार की शाम निधन हो गया । सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया था। शुक्रवार को उनका प्ररथिव शरीर
बेलवाटिका सिथत आवास पर लाया गया। मेदिनीनगर लोकसभा चुनाव के दिन बेलवाटिका चौक के पास एक आटो रिक्शा ने उन्हें धक्का मार दिया था। बेहतर चिकित्सा के लिए मेदिनीनगर से रांची रेफर कर दिया गया। लगातार बेहोशी के हालात मे थे। गुरुवार की शाम उनका देहांत रिम्स राचीं मे हो गई। उनके निधन से शहरवासी सदमे में हैं।आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि लाल बाबु को खोना एक होनहार युवा को खो कर समाज को बड़ी क्षति हुई है। 6भाई और दो बहन मे सबसे छोटा था। जनता के बीच इनकी स्वच्छ छवि और मेहनती इन्सान के रूप में मे था। शोक संवेदना प्रकट करने के लिए घर पर ताता लगा हुआ है। चन्द्रवंशी समाज के नेता रंजन कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि हम अपने समाज के बेहतर इन्सान व होनहार युवक को खो दिया है। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है।

Leave a Reply