बरवाडीह
चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. भाजपा मण्डल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिह, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग जगह पर अभियान चलाया गया. प्रखण्ड अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के हेठली, ततहा, झरना,मोरवाई,मण्डल में लोगों से मिलकर कालीचरण सिंह को विजय बनाने की अपील की. जबकि बरवाडीह मण्डल प्रभारी मुकेश सिंह ने मण्डल समेत अन्य गांवों में भाजपा का बूथ समिति सत्यापित कर जीत का मंत्र पढ़ाया गया. सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद ने कहा कि आज भारत का नाम पूरे विश्व में डंका बज रहा है. कांग्रेस ने देश को 70 साल तक लूटने का काम किया. उन्होंने लोगों से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लहर देखी जा रही है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है।मौके पर महेश सिंह इंद्रदेव सिंह सुरेंद्र सिंह नागेश्वर,मीणा देवी रीना देवी शकुंतला देवी समेत समेत सकेडो लोग उपस्थित थे।