सतबरवा के पोंची में बीजेपी के पक्ष में सभा

सतबरवा (पलामू)

पलामू लोकसभा सतबरवा प्रखंड अंतर्गत पोंची पंचायत के हलुमाड गांव में शक्ति केन्द्र पर सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में पाठ सभा की गई। इसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणो ने भाग लिया तथा सभी ने संकल्प लिया कि कमल फूल छाप पर बटन दबाकर विष्णु दयाल राम को भारी मत से विजयी बनाएंगे एवं विकसित भारत के तहत 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनाएंगे। वही लगातार सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम की पक्ष में गांव-गांव व घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि विष्णु दयाल राम की जीत हो तथा प्रधानमंत्री मोदी 400 पार का नारा पुरा हो। मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष विजय पाठक, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार,प्रखंड संयोजक महेश्वर सिंह, बैजनाथ प्रसाद आर्य, केशर सिंह, विजय बैठा, मनोज मेहता, लीलू सिंह, दिलीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, विजय मांझी, शीला देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, लालती देवी, प्रिया श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, कमल यादव, महरंग यादव, अनिल सिंह, तिलकधारी सिंह, रामश्रय सिंह, समेत एक सौ की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply