पंडवा (पलामू):
प्रखंड के गाड़ी खास शक्ति केंद्र में भाजपा ने पथ सभा का आयोजन किया।इस सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यमुना प्रसाद सिंह व संचालन रामाकांत मेहता ने किया। मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य भोला सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कहा की इस वर्ष पार्टी का लक्ष्य 400 सीटें लोकसभा में जितने का है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अरुण दुबे, प्रिय रंजन शर्मा, अजीत मेहता, अखिलेश पांडेय , नंदकिशोर मेहता, राकेश पांडेय ,अभय मिश्रा, जयपाल सिंह, दिलीप मेहता, अनुज सिंह, राम मेहता, भरदुल पासवान, सत्येंद्र मेहता, कुलदीप मेहता, मुकेश कांत मेहता,ओम मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।