बरवाडीह (लातेहार) :
बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत मोरवाईकला के कई गांवों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में चुनावी सभा का आयोजन हुआ।इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। मौके पर गुप्ता ने कहा कि पिछले दस वर्षों से भाजपा की सरकार केन्द्र में काबिज है और इन दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी, शिक्षा का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अन्य प्रदेशों में पलायन को मजबूर हो गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविन्द्र राम ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हक़ अधिकार, आजादी को छीनने का सफल प्रयास किया है। कहा कि मोदी सरकार सभी सरकारी संस्थाओं को बारी बारी अपने चहेते उद्योगपतियों के हवाले कर रही है। मौके पर ग्रामीणों से कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस और महागठबंधन उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के पक्ष में अपने कीमती वोट देने की अपील किया है। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, मुखिया आशीष कुमार सिंह प्रेम कुमार सिंह,दुखन सिंह, जेएमएम नेत्री आरती देवी,राजद प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार यादव,मदन यादव,गंगी नाग रोबर्ट ढोढराय पेतरूष बोदरा,राहुल गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।