छतरपुर (पलामू)
छतरपुर थाना के बगल में कन्या मध्य विद्यालय के समीप अज्ञात अपराधियों ने संतोष कुमार साव (48 वर्ष),सुपुत्र गनौरी साव, को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। आसपास के लोगों द्वारा तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति में इन्हें एमएमसीएच रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष हर रोज की तरह अपने दुकान बंद करके अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। चिकित्सकों ने इनकी नाजुक स्थिति को देखते रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ उग्र होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छतरपुर- मेदिनीनगर मुख्य पथ को थाना के सामने जाम कर दिए।स्थानीय लोगों द्वारा जम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।