हुसैनाबाद में ओवरलोड हाईवा जप्त , डीटीओ को दी गई जानकारी

हुसैनाबाद (पलामू)

हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जपला छतरपुर मुख्य मार्ग से एक हाईवा को पकड़ कर हुसैनाबाद थाना के हवाले कर दिया है। पकड़े गए हाईवा पर ओवरलोड गिट्टी लदा हुआ था। इस संबंध में एसडीओ पीयूष सिन्हा ने हाईवा के चालक से चलान की मांग की गई। चालक ने चालान दिखाया तो हाईवा पर चालान के अनुसार अधिक गिट्टी लदा पाया गया। हाईवा सहित गिट्टी का धर्म कांटा पर वेट कराया। जिसमे काफी अधिक गिट्टी लदा हुआ था। जिसे हुसैनाबाद थाना को सौंप दिया गया। एसडीओ पीयूष सिन्हा ने कहा कि ओवरलोडिंग कोई भी वाहन सड़क पर चलना गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालक व मालीक पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए हाईवा के बाद अन्य हाईवा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि ओवरलोडिंग वाहनों को सड़क पर चलते समय ठोकरों पर पार करने समय सड़क पर गिट्टी गिर जाता है। जिससे सड़क पर वाहन को दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। सड़क पर गिरे गिट्टी से अबतक कई दुर्घटना घट चुकी है। कई लोगों की जान भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि जबतक हाइवा चालक अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं करते हैं तब तक यह कारवाई चलता रहेगा।

Leave a Reply