पटना (बिहार)
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव एक ओर जहां सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार को घेर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के साथ बिताए कुछ पल भी शेयर करते हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने एक अपनी मां और पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री जाता(चक्की) चलाते हुए नजर आ रही हैं।
वहीं तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि, ” माँ और पत्नी घरेलू कामकाज संग संग”। तेजस्वी यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर की गई वीडियो में राबड़ी देवी जाता(चक्की) चला रही हैं, वहीं राजश्री भी उनके साथ जाता(चक्की) चला रही हैं। मालूम हो कि, पहले के समय में लोग हाथ की चक्की से ही आटा पीसते थे, ये हमारा पारंपरिक तरीका है। इससे सेहत को काफी लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है। चक्की चलाने से न सिर्फ डायजेशन में सुधार मिलता है, बल्कि इससे फ्लेक्सिबिटी भी बढ़ती है।