इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

सतबरवा (पलामू)

चतरा, पलामू दोनों लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बबलू होटल सतबरवा में हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि इंडिया गठबंधन के झारखंड प्रदेश संयोजक गौतम सागर राणा उपस्थित थे।
इंडिया गठबंधन के चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक गौतम सागर राणा ने जीत का टीप्स देते हुए कहा कि आज देश के हालात अच्छे नहीं है। दस साल के मोदी शासन काल में बेरोजगारी बढी, महंगाई बढी,रोजी रोटी के साधन छिन लिए गए। आज यह चुनाव देश भक्त व अंध भक्त तथा गांधी व गोडसे के विचार धारा के बीच है। मोदी ने प्रधानमंत्री की गरिमा गिरा दी है, मोदी एक निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल अपने भाषणों में कर रहे हैं। पूरे भारत में भाजपा द्वारा गलत बयानी कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, इससे सावधान रहें।
इन्होंने कहा कि आज मोदी के कारण 70 प्रतिशत आबादी का पैसा मात्र 25 लोगों के पास जमा हो गया है। यह सरकार पुंजीपतियों की है। भाजपा चार सौ पार का नारा दे रही है,वह भारतवासियों के लिए एक चेतावनी है,चार सौ का मतलब संविधान में संशोधन,आरक्षण समाप्त करने का छुपा एजेंडा है। राणा ने कहा कि आप सभी इंडिया गठबंधन के सिपाही हैं पूरे तन मन धन से इंडिया गठबंधन के चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी व पलामू से राजद प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी बहुमत से जीताएं और अपने संविधान की रक्षा करें।
इस मौके पर राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हाजी संजर नवाज,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हदीस अंसारी, झामुमो प्रखंड सचिव श्रीनिवास चौधरी, दयानंद चौधरी, मनोज भुईयां ,उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, मुखिया संघ के सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply