हुसैनाबाद (पलामू)
लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा स्थित पथरा चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर उपस्थित सुपरवाइजर सहित के जवानों को कई निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसे लेकर पुरे क्षेत्र में 144 धारा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 144 धारा को हर सभी को पालन करना अतिआवश्यक है। अन्यथा कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सीमा के पथरा चेक पोस्ट पर भी पुलिस चौकसी बरते। उन्होंने कहा कि चेक नाका पर प्रतिदिन वाहन चेकिंग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान स्थानीय पुलिस शराब माफियाओं पर पैनी नजर रखे। निरीक्षण के दौरान एसडीओ पीयूष सिन्हा के साथ पथरा चेक पोस्टके प्रखंड मजिस्ट्रेट मो. सफीर आलम हुसैनाबाद थाना के एस आई बिरेंद्र कुमार सहित सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।