हुसैनाबाद (पलामू)
हैदर नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया । इस क्षेत्र के बिलासपुर गांव के नाग बाबा के समीप बारात वापसी के दौरान बाराती बस पलट गई। बस में किफी लोग सवार थे। बस पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एक दर्जनों से अधिक लोगों को चोट लगी है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्रामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चार को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सेश बच्चे मामुली घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत हैं। इस घटना में गम्भीर रूप से घायल महेंद्र प्रजापति 45 वर्ष, जीतेंद्र प्रजापति 40 वर्ष, दुर्गा प्रजापति 45 वर्ष, गोपाल प्रजापति 50 वर्ष, अर्जुन प्रजापति 45 वर्ष, मलु प्रजापति 55 वर्ष सभी ग्राम पतरिया थाना हैदर नगर के निवासी बताए गए हैं। सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। सेश एक दर्जन लोगों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। जो खतरा से बाहर बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार बारात हैदर नगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव के भुनेश्वर प्रजापति का पुत्र सुजीत प्रजापति का बारात लेकर बस बिहार के औरंगाबाद अमंबा गई थी। बारात वापसी के दौरान हैदर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव स्थित नाग बाबा के समीप नय सड़क का निर्माण चल रहा है। जहां बस पार करने के दौरान एकाएक मिट्टी धंसने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे काफी लोग सवार थे। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण पहुंचकर 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। चारों तरफ रोने चिल्लाने की आवाज से अफरातफरी मच गई। कुछ बारातियों ने बताया कि जिस बस से बाराती गया था। उसका दो सटा था। एक बारात को छोड़ने के बाद बस चालक हम सभी बाराती को लेने पहुंचा था। बरातियों ने कहा कि अधिक पैसा के लालच में बस मालिक दो दो सटा बुक कर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है कि प्रतिदिन कहीं ना कहीं बाराती वाहन पलटने की खबर मिल रही है। बस का नंबर BR 45P 6203 जो बिहार की बताया गया है।