बारियातू (लातेहार)
बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को भाजपाइयों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया। जानकारी देते हुए बारियातू मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार जिले के बरवाडीह भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह के आकस्मिक निधन पर कार्यक्रम आयोजित कर मृतक कि आत्मा के शांति के लिए बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर रमेश राम, देवनन्दन प्रसाद,सत्येन्द्र कुमार सिंह, त्रिवेणी साव, वृजमोहन राम, धानेश्वर उरांव, किशोर प्रसाद, चंदन कुमार, शिवमंगल सिंह कामख्या हिंस सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।