विश्रामपुर (पलामू) :
विश्रामपुर में चुनावी सर गर्मी तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने विश्रामपुर नगर परिषद के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को निवर्तमान सांसद सह पार्टी प्रत्यासी के नामांकन में चलने का आमंत्रण दिया। विदित हो कि आगामी 24 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने बताया कि नप के सभी वार्डों और प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान भाजपा नेता कार्यकर्ता आम लोगों से नामांकन कार्यक्रम में चलने का अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में जनसभा भी होगा। जिसमे भाजपा के कई प्रादेशिक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे। श्री पांडेय ने दावा किया कि जनसभा में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,रामसारिख पांडेय,नरसिंह चौबे,विकाश चौबे उर्फ मिंटू चौबे,कयास चौधरी,उपेन्द्र तिवारी,राधा कृष्ण साव सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
