हरिहरगंज (पलामू ):
राजद कार्यालय में रविवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव तथा संचालन राजद के प्रदेश सचिव बुधन सिंह यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया । और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया। मौके पर बुधन सिंह यादव ने कहा कि भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। जिसे आज पूरा देश अनुकरण कर रहा है। वहीं महेंद्र यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे । उनके विचार पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। मौके पर अशोक जायसवाल, दीपक कुमार यादव, सत्येंद्र भुईयां ,मिथिलेश यादव, बलदेव भुइया, संजय कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, मंजय यादव, सूरज यादव, जितेंद्र दास, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।