पंडवा (पलामू):
भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती पंडवा के बासू में रविवार को धूम धाम से मनाई गई। मौके पर महागठबंधन के भावी लोकसभा पलामू प्रत्याशी ममता भुईयां ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को अपना संविधान दिया है। कहा कि भारत का अपना संविधान होने से लोगों को अपना हक अधिकार मिला है। इसके पूर्व ममता भुईयां ने बाबा साहेब के मुर्ती पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन अंबेडकर मंच के अध्यक्ष दिलीप मेहता ने किया।इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मेहता, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता, मुखिया सुमित्रा देवी, मनजीत कुमार,बालक मेहता, टिंकू मेहता, जितेन्द्र कुमार मेहता, सुदेश कुमार, उमेश राम सहित दर्जनों उपस्थित थे।