नववर्ष के उपलक्ष्य में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान ने निकाली शोभायात्रा

मेदिनीनगर (पलामू )

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के द्वारा स्वर्वेद शोभायात्रा निकाला गया।इस अवसर पर विहंगम योग संस्थान से जुड़े लोगों ने पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के अलावा हुसेनाबाद,छतरपुर,पांकी,पाटन, लेस्लीगंज नावा बाजार,पड़वा,विश्रामपुर एवं चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाला। सदगुरुदेव की पूजा अर्चना करने के बाद भक्तजन स्वर्वेद एवं अ अंकित श्वेत ध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एसओ पेट्रोल पंप के समीप स्थित बबलु पाठक के आवासीय परिसर से सुबह में बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुआ।इसका नेतृत्व विहंगम योग संस्थान के प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर संस्थान के द्वारा पूरे भारत में स्वर्वेद शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।अमर हिमालया योगी अध्यात्म मार्तंड महर्षि सदाफल देव जी महाराज ने 17 वर्षो की गहन तपस्या के बाद अनुभव के आधार पर सद्ग्रंथ स्वर्वेद की रचना किया। यह उनकी अमूल्य कृति है,जो अध्यात्म तत्त्व ज्ञान से परिपूर्ण है।उन्होंने कहा कि स्वर्वेद विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ और विहंगम योग का संविधान है। इसके अनुरूप आचरण करने से हमारे अंदर मानवीय गुणों का विकास होता है।स्वर्वेद विश्व शांति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। शोभायात्रा शहीद चौक, छह मुहान,शहीद भगत सिंह चौक,कन्नी राम चौक,आढ़त रोड,जिला स्कूल चौक,प्रधान डाकघर रोड,सुभाष चौक,बेलवाटीका चौक,स्टेशन रोड होते हुए वापस हुआ।इसमें शामिल भक्तजन सदगुरुदेव का जयघोष करते हुए चल रहे थे। सदगुरुदेव की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इसे सफल बनाने में संस्थान के नंदलाल पासवान,ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रधान संयोजक भानू प्रताप देव,रविंद्र श्रीवास्तव,विशुन देव मेहता,शंभू कुमार,शुभम,अभिषेक,रवि,अंकुर,विनीत,प्रमोद तिवारी,शांति पांडेय,सविता पाठक,योगमाया तिवारी,सुशीला सिंह,सूरज चौधरी, गायत्री देवी सहित कई सेवा प्रभारी सक्रिय थे।

Leave a Reply