राजद लोस प्रत्याशी ममता भुइयां ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, कार्यक्रताओं ने किया भव्य स्वागत विश्रामपुर (पलामू) राजद की पलामू लोक सभा प्रत्याशी ममता भुइयां का लगातार अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में भुइयां का राजद कार्यक्रताओं ने कई जगह भव्य स्वागत किया। विश्रामपुर नप मुख्यालय में ममता भुइयां को कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ममता भुइंया ने राजद कार्यक्रताओं के साथ बैठक भी की।बैठक में लोस चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने ममता भुइंया को जीताने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यक्रताओं के साथ ममता भुइयां ने नगर भ्रमण कर कई लोगो से समर्थन मांगा।ममता भुइयां ने कहा कि पलामू लोक सभा क्षेत्र को पूर्ण विकसित करने के उद्देश्य से चुनावी समर में उतरी हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो पलामू का तस्वीर बदलने का प्रयास करूंगी। मौके पर नईमुद्दीन अंसारी, वरीय राजद नेता ओमप्रकाश गुप्ता गुड्डू, राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव रमेश चौबे, सोना देवी, संजय उपाध्याय, देवकुमार ठाकुर, मजमुद्दीन अंसारी, नरेश यादव सहित कई राजद नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
यादव महासभा ने राजद प्रत्यासी को दिया समर्थन
गुरी -पिपरा गांव में यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नंददेव यादव ने समर्थकों के साथ गठबंधन की लोस प्रत्याशी ममता भुइंया का जोरदार स्वागत किया। यादव ने राजद प्रत्याशी ममता भुइयां को समर्थन देने की घोषणा भी की। उन्होंने दावा किया कि इस बार पलामू की जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी। क्षेत्र के लोग दामाद को नकारते हुए पलामू की बेटी को अपना समर्थन देंगे। मौके पर हलकानी भुइया,मधुसूदन सिंह,विजय यादव,बिनय यादव,सुनील राम,रामचंद्र गुप्ता, प्रवेश भुईया,विनोद भुईया,पार्वती देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।