आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्वक मनाऐं पर्व व त्योहार

हरिहरगंज (पलामू ):

रामनवमी व ईद पर्व के निमित्त सोमवार को पिपरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी छतरपुर सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम थाना प्रभारी बिमल कुमार मौजूद थे। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सभी समुदाय के पर्व त्योहार आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। इसलिए सभी पर्व सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हो सभी की यह प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी और ईद आपसी भाईचारे का पर्व है। समाज के सभी प्रबुद्ध जन , जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह उर्फ गुडू यादव जिप सदस्य ददन पासवान एनसीपी जिला अध्यक्ष संदीप पासवान भाजपा नेता लालबहादुर सिंह ,विजय यादव राजद नेता रामाशीष पासवान बसपा नेता राजकुमार गौतम मुखिया राजेश राजवंशी, कपिलदेव राम , बबलू सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी, बदरूद्दीन साह, निसार अहमद, राजकुमार पासवान, अंशु मिश्रा सहित दोनों समुदाय के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply