विश्रामपुर (पलामू)
जिले के ऊंटारी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी व सांसद विष्णु दयाल राम को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में हुसैनाबाद जाने के क्रम में उंटारी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत कर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धि को घर घर जाकर बताने व मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर ,सांसद प्रतिनिधि राजाराम मेहता, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख रामसेवक राम, रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, सुनील तिवारी , अरविंद मेहता ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा सिंह, अखिलेश दीक्षित, रामसुंदर विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, दिलीप सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।