पूर्व डीआईजी सह आजसू के केंद्रीय महासचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिहरगंज (पलामू ):

आजसू प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को न्यू सब्जी मंडी स्थित रानी मैरेज हॉल में सम्मान सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय रंजन सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री रंजन ने कहा कि झारखंड की माटी से जुड़े पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के विजन और विचारों को आगे बढ़ाना उनका ध्येय है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रामजी पासवान जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, कपेश्वर सिंह, अखिलेश मेहता आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह संचालन जिला सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, धर्मेंद्र पटेल, कामता शर्मा, विकास सिंह, इरशाद आलम, गुप्तेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश सिंह, अरविंद पाण्डेय, कमलेश चन्द्रवंशी, प्रसिद्ध सिंह, विश्वनाथ सिंह, राहुल शर्मा, आदित्य तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply