*कांग्रेस कार्यालय में किया गया बैठक के.एन.त्रिपाठी को चतरा लोकसभा से टिकट देने का किया मांग

मनिका (लातेहार)

मनिका लातेहार मनिका प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह के अध्यक्षता में बैठक किया गया। मौके पर बैठक कर यह मांग किया गया की चतरा लोकसभा से लोकल प्रत्याशी पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी को चतरा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया जाए क्योंकि अपने मंत्री काल में सरजू एक्शन प्लान से लेकर तमाम कामों को करवाने में सफल साबित हुए थे साथ ही स्थानीय प्रत्याशी का भी मांग पूरा होता है क्योंकि मनिका विधानसभा के मनिका प्रखंड के रांकीकला पंचायत के रांकीकला गांव के रहने वाले हैं। और गांव में भी इनका काफी लोकप्रियता है इसलिए चतरा लोकसभा के हित के लिए के.एन.त्रिपाठी को चतरा लोकसभा का प्रत्याशी बनाना चाहिए। मौके पर सुरेंद्र पासवान,सुरेंद्र भारती ,विश्वनाथ पासवान ,मिथलेश पासवान, इदरीश अंसारी ,सगीर अंसारी, गंगेश्वर यादव ,मोहन ठाकुर ,गुड्डू सिंह ,राज किशोर सिंह ,नंदकिशोर यादव, समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply