मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड के राज्यसभा का सदस्य चुने जाने पर डॉ. प्रदीप वर्मा को लगातार बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने डा. वर्मा को बधाई एवं शुभकामाएं देते हुए बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जतायी है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने के बाद निर्विरोध चुने गए।
दुर्गा जौहरी ने कहा कि झारखंड में पहली बार स्वर्णकार समाज के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। इसके लिए स्वर्णकार संघ के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं झारखंड प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने स्वर्णकार समाज की भी भागीदारी दी।
बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, देवी दास, अंजनी कुमार सोनी, अरविंद कुमार ठाकुर, टुनटुन सोनी, अखिलेश सोनी, हेमंत वर्मन, अयोध्या प्रसाद वर्मा, पायल सोनी, मुन्ना सोनी, जितेंद्र सोनी इत्यादि ने बधाई दी।