झारखंड आंदोलनकारियो ने अपनी मांग को लेकर आधे घंटे किया रेल चक्का जाम

बरवाडीह ( लातेहार) :

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्च के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर आधे घंटे तक रेल चक्का जाम किया। वही जाम स्थल पर बरवाडीह पुलिस और आरपीएफ इस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर के द्वारा समझाने के बाद जाम हटाया गया।


झारखंड आंदोलन कारी संघर्ष मोर्चा के लोगो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अपनी 6 सूत्री मांग लेकर तीर धनुष ,फर्शा, गड़ासा के साथ जुलुस निकला और चमड़ीहा स्थित 17 सी रेल फाटक पर अप और डाउन रेल ट्रेक पर बैठक कर नारे की। जिसमे आधे घंटे तक रेल यातायात पुरी तरह से बाधित रही। वही रेल ट्रेक जाम की जानकारी मिलते ही बरवाडीह पुलिस और आरपीएफ इस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर के समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया।जिसमे करीब आधे घंटे तक रेल यायत बाधित रही। अंत में अपनी 6 सूत्री मांग पत्र बरवाडीह स्टेशन प्रवंधक एके द्विवेदी को मंडल रेल प्रवंधक के नाम से मांग पत्र दिया। जो इस प्रकार है ।
झारखंड आंदोलनकारियो को चिन्हित कर पेंशन लागु करो।, बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाए।, केचकी और छिपादोहार रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर् ब्रिज का निर्माण किया जाए। पलामू ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के जंगलो में प्लांटेशन और ग्रास प्लॉट के नाम पर जंगल की कटाई बंद करो।, बरवाडीह -मंडल रोड जो चालीस साल जर्जर है उसे अविलम्ब निर्माण करो। वही कार्यक्रम का नेतृव आंदोलन कारी नेता विक्टर करकेटा ने की। मौके पर् फ्रांससिस गुड़िया,सिलास गुड़िया,महेंद्र पासवान,जॉन टोपनो,करोलीना टोपनो,संत्री टोपनो,सलोमी टोपनो,सुरेश उरांव,रामाधार पासवान,सूबेदार सिंह समेत सैकड़ो झारखंड आंदोलन कारी मौजूद थे।

Leave a Reply