विधायक ने 2 करोड़ की लागत से बन रही सड़क का किया शिलान्यस

सतबरवा (पलामू)

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने बुधवार को लगभग एक करोड़ बीस लाख की लागत से झाबर में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से झाबर में मुख्य नदी से यादव टोला होते हुए मोहन यादव के घर तक पथ निर्माण एवं कुंडेलवा में 96 लाख की लागत से मुख्य नहर से मथुरा सिंह के घर होते हुए पुल तक पथ निर्माण का शिलान्यास को किया।
लोगों को संबोधित करते हुए आलोक चौरसिया ने कहा कि जिस पुल के नाम से राजनीतिक होता था वह हमने खत्म करने का काम किया। विकास नजर तब आता जब बड़े -बड़े काम होता है। आज मेरी मेहनत एवं आपलोगो के आशीर्वाद से 20 से 22 घंटा बिजली रहता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में सांसद विष्णु दयाल राम को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का करेगें। बहुत जल्द ही पाईप लाईन से आपके पास पानी पहुंचेगा। और उन्होंने कहा दस वर्ष के कार्यकाल में गांव की लगभग सभी समस्याओं का निदान कर लिया गया है।इस गांव में पुल, सड़क, बिजली की समस्या थी,वह लगभग खत्म हो गया है,जो बचा हुआ है वह भी जल्द खत्म हो जायेगा। इस क्षेत्र के कई योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है, और बहुत जल्द काम शुरू होगा।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम,राणा प्रताप कुशवाहा,सदर जिप सदस्य बासो देवी, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अजय उरांव, मनोज कुमार भुईंया,प्रदीप सिंह , योगेन्द्र सिंह संजय यादव समेत दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply