झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

मूलभूत समस्याओं का शीघ्र निदान की रखी मांग

मेदिनीनगर (पलामू )

झामुमो पलामू का प्रतिनिधिमंडल झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से मिला। साथ ही मौके पर सूबे के माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पलामू के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन जी और मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के समक्ष पलामू के मूलभूत समस्याओं को रखा। नेतृत्वकर्ता सिन्हा ने बताया “हम सबों ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरन जी और मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी को यहां के जवलंत मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराया है, जैसे पलामू में बस स्टैंड को व्यवस्थित किया जाए, इसके व्यवस्थित नहीं होने से शहरवासी जाम की समस्याओं से लगातार जूझ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पलामू में इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने वाली है जिससे पलामू वासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है, इसका निदान भी जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही साथ लीज नवीनीकरण पलामू की बहुत बड़ी समस्या है, जिसके कारण पलामू का विकास तेजी से नहीं हो पा रहा है। इसे सरलीकरण कर जल्द से जल्द सुलझाने की कृपा की जाए, जिससे पलामू के विकास में तेजी आ सके। मुख्यमंत्री जी और मंत्री जी ने हमारी बातों को ध्यान से सुना और सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया है, इसके लिए दोनों को पलामू की जनता की तरफ से ढेरों साधुवाद।” इस प्रतिनिधिमंडल में सचिव सन्नू सिद्धिकी वरिष्ठ नेता अविनाश देव, युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज शामिल थे।

Leave a Reply