सतबरवा (पलामू)
भारतीय जनता पार्टी सतबरवा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मेदिनीनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार से शक्तिकेन्द्रों पर लाभार्थी संपर्क अभियान जोरों से चलाया जा रहा है, इस अभियान में प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये गये योजनाओं का लाभ कितने घरों तक पहूंचा, इसका भी सत्यापन लाभार्थी सूचि के अनुसार किया जा रहा है ।और जन जन तक लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का भी कार्य किया जा रहा है। राममंदिर का शिलान्यास से उद्घाटन तक, धारा 370 को हटाकर भारत के संविधान अनुसार कार्य करने, महिलाओ की सशक्तिकरण हेतू 33%आरक्षण व समूह सहित अन्य योजनायों से आच्छादित कर उत्धान करने गरीब, दलित, वंचित, आदिवासी सभी समाज के जीवन का कल्याण करने सहित सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मंत्र आमजनमानस को बताया जा रहा है। वही फिर से एक बार मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया जा रहा है। आमजन मोदी जी द्वारा 10 वर्षों में किये गए कार्यों से खुश हैं।इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, महामंत्री विजय शर्मा, प्रभारी रवि दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।