बरवाडीह (लातेहार) :
बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर मंडल के हरातू पंचायत के ग्राम मुंडू दुर्गा मंडप परिसर मे भाजयुमो छिपादोहार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में सभी युवाओं के बीच युवा चौपाल कार्यक्रम चलाया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा चौपाल कार्यक्रम के मनिका विधानसभा संयोजक अजय प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बारे में विस्तृत रूप से बताने का काम किया। सभी युवाओं से 2024 लोकसभा चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पर का संकल्प दिलाया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को द्वारा सभी पंचायत में युवा चौपाल कार्यक्रम करने को लेकर जिम्मेवारी सोपा गया। यह कार्यक्रम 24 फरवरी से 4 मार्च तक सभी पंचायत में चला कर केंद्र सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित बृजदेव महेंद्र शाह, राजेश सिंह, राजू सिंह, मुखदेव राम, अवधेश सिंह, मनोज परहिया, सुनील सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।