संत रविदास गुरु जयंती मनाई गई

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मेला टांड़ अंबेडकर नगर में शनिवार को रात्रि 8:00 बजे संत रविदास गुरु जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास, संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध की चित्र पर माल अर्पण करतें हुए मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन निगरानी अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीप सदस्य सुधा कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संतो के संत रविदास जी थे ‌। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र काशी में माघ पूर्णिमा को 1377 ई0 में हुआ था। यह महान ज्ञानी थे। इन्हीं के समय से एक कहावत आज भी प्रचलित है मन चंगा तो कठौती में गंगा। इन्होंने सिद्ध किया था कि मन में सच्चा भक्त है तो भगवान हर जगह पर हैं और सबकी सुनते हैं। शिक्षा बिना मनुष्य पशु के समान है। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षिका सुमन कुमारी, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अजय उरांव, अशोक राम, पप्पू सिंह सुदेश्वर मोची समेत कई लोगों ने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में परशुराम व्यास के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर निगरानी अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम,वरिष्ठ सदस्य अर्जुन राम, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बिकास कुमार बौद्ध, सचिव कमेश राम, सोनू कुमार, प्रकाश कुमार,छोटु कुमार, राकेश कुमार,निरज कुमार, रवि कुमार, पिंटू कुमार,अनिल राम, रोहित कुमार ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply