माता शबरी जयंती सह भुईयां मिलन समारोह संपन्न

सतबरवा (पलामू)

माता शबरी जयंती सह भुईयां मिलन समारोह का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय छात्रावास के मैदान में सोमवार को किया गया।


जिसका उद्घाटन माता शबरी व दशरथ मांझी ,बाबा तुलसी वीर का पूजा, अर्चना के बाद फीता काट कर पाटन – छतरपुर विधायक पुष्पा देवी , भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, जिप सदस्य सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि माता शबरी हमारी कुलदेवी है। जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता है, याद नहीं रखता है ।वह आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हो सकेगा। हम लोग हर वर्ष माता शबरी की पूजा-अर्चना करते हैं। ताकि हमारा समाज सीखे और आगे बढ़े। समाज में शिक्षा की बहुत कमी है। आधी रोटी खाएं फिर भी बच्चों को पढ़ाए। दूसरे समाज के लोगों से भी देखकर सीखने की जरूरत है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व पांकी जिप सदस्य लवली गुप्ता ने कहा कि माता शबरी का निश्चल प्रेम ने भगवान को माता शबरी के कुटिया में आने पर विवश कर दिया। भगवान ने माता शबरी के निश्चल प्रेम का आदर करते हुए, उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर भी खाएं। वही कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार भुईंया ने किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, अशोक भुईयां, योगेंद्र भुईयां, मनोज कुमार, राकेश भुईंया, गुलाबचंद भुईंया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply