झामुमो लड़ना जानती है झुकना नहीं : राजेंद्र सिन्हा

मेदिनीनगर (पलामू)

शनिवार को झामुमो पलामू द्वारा झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में शाहपुर में निकाला गया न्याय मार्च । झामुमो द्वारा न्याय मार्च शाहपुर के वार्ड 32 और 33 में निकाला गया। झामुमो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ सभी प्रखंडों के पंचायतों और निगम के वार्डों में न्याय मार्च निकाल रही है। साथ ही सभी चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान झामुमो पलामू के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व में शाहपुर में निकाले गए न्याय मार्च में जनता का भी अपार समर्थन मिला, आम लोग घरों से बाहर निकल कर झामुमो का समर्थन कर रहे हैं और न्याय मार्च का स्वागत कर रहे हैं। झामुमो के सभी नेता पर्चे बांटते हुए लोगों को भाजपा की सच्चाई को उनके सामने रख रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा “भाजपा चुनाव हारने से और हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता से डरती है, यही वजह है की केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने षडयंत्र किया है। आज जनता जान चुकी है की हेमंत जी अगर भाजपा के साथ जाते तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना पड़ता। झामुमो आंदोलनकारी पार्टी है, ये लड़ना जानती है झुकना नहीं। न्याय मार्च निकाल कर झामुमो के सिपाही हर घर तक जा कर भाजपा की पोल खोल रहे हैं। न्याय मार्च के दौरान हमें जो अपार समर्थन मिल रहा है ये हेमंत जी की लोकप्रियता का है परिणाम है।” इस न्याय मार्च में सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, कमाल खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, वरिष्ठ नेता हाजी ललन, संगठन सचिव शाहबाज खान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मो सायम, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, अरविंद चौधरी, संजय चंद्रवंशी, नगर उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, रिशु अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, राजन कुमार, सुमित सर्राफ, सद्दाम खान, अरुण कुमार, शंभू चौधरी, सोनू कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply