हरिहरगंज (पलामू ):
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलू बलराम संचालन महामंत्री सन्नी गुप्ता ने किया । मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी का अंत्योदय योजना का भाग है। जिससे सबसे अंतिम पायदान में बैठे उस व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अरुण मिश्रा सह संयोजक अरविंद पासवान ,विस्तारक राजेश यादव पूर्व बीस सुत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सत्येन्द्र पासवान, विजय यादव,भीमसेन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सिकंदर पासवान, विजय मिश्रा,रेणु देवी, रुबी सिंह महिला मोर्चा महामंत्री रानी देवी, ज्योति कुमारी, मंत्री सनोज गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, कन्हाई विश्वकर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।